फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नृत्यांगनाएं कत्थक में लगाएंगी 1750 चक्कर

नृत्यांगनाएं कत्थक में लगाएंगी 1750 चक्कर

Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
नृत्यांगनाएं कत्थक में लगाएंगी 1750 चक्कर
आगरा। अभी तक कत्थक में लगातार कई घंटों तक चक्कर लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कई नृत्यांगनाओं नेे जीता है लेकिन ग्रुप में कत्थक में लगातार चक्कर लगाने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का अनूठा प्रयास शहर की नौ बालिकाएं करने जा रहीं हैं। जिन्हें कत्थक शिक्षिका ने ह्वीलिंग एंजेल्स का नाम दिया है। पांच से 11 साल की ये बालिकाएं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के जज के सामने लगातार कत्थक में 1750 चक्कर ग्रुप में लगाएंगी। यदि बालिकाएं इस प्रयास में सफल होतीं हैं, तो इन बालिकाओं में से एक बालिका वर्ल्ड बुक में हैट्रिक बनाएंगी। कत्थक गुरु पूजा गुप्ता ने बताया 28 जून को शाम साढे़ छह बजे से पचकुईयां स्थित माथुर वैश्य भवन में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मंच पर कत्थक होगा। ये छोटी बच्चियां पिछले तीन महीनों से मेहनत कर रहीं हैं। दिन में दो बार कत्थक में 1750 चक्कर काटतीं हैं। जिससे जज कुछ कमी न रह जाए।
विज्ञापन


पल गुप्ता बनाएंगी हैट्रिक
आगरा। गोल्डन बुक में दो बार अपना नाम दर्ज कराने वाली पल गुप्ता इस बार ग्रुप के साथ 1750 चक्कर लगाने की तैयारी कर रहीं हैं। ग्रुप में आंद्रिका गोयल, नव्या गोयल, वंशिका गुप्ता, अनीशा गर्ग, तनीशा गुप्ता, द्वियती गुप्ता, प्रियांशी अग्रवाल, श्रेया भारती, पल गुप्ता नौ एंजेल्स हैं। इनमें से पल गुप्ता अभी दस साल की हैं। पल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड स्केटिंग डांस में बनाएं हैं। 30 जून 2016 को इंदौर में पल ने एक घंटा 25 सेकंड स्केटिंग नृत्य किया था। दूसरा आगरा में पांच नवंबर 2016 को एक घंटा 55 सेकेंड लगातार स्केटिंग नृत्य कर बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन

ठुमरी से शुरू होगा चक्कर लगाना
आगरा। 28 जून को गुडगांव से आने वाले जज आलोक और साउथ एशिया से आने वाले बुक के हेड मनीष वैष्णव के सामने एंजेल्स ठुमरी में कत्थक की शुरुआत करेंगी और तिहाई पर खत्म। लखनऊ और जयपुर घराने का मिश्रित नृत्य बालिकाएं मंच पर पेश करेंगी। ठुमरी की धुन के बाद लगातार दो पैरों पर चक्कर हत, ता की थाप पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed