फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीएम ने पकड़े दो बिजली चोर

डीएम ने पकड़े दो बिजली चोर

Thu, 15 Jun 2017 11:57 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने पकड़े दो बिजली चोर
निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। गांवों में तमाम लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। हैंडपंपों पर कब्जा करके सबमर्सिबल डाल लिए हैं। शौचालयों में कंडे भरे हुए हैं। संबंधित अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। यह निर्देश डीएम यशवंत राव ने बेवर क्षेत्र के ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण कर दिए।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम डीएम ने बेवर क्षेत्र के जिनौरा, तिलियानी, बखरिया, नगला ताल पहुंचकर हकीकत देखी। नगला ताल में सरकारी हैंडपंप रविंद्र सिंह की बाउंड्री के अंदर मिला। सीताराम पाल ने हैंडपंप को ईधन से ढककर कब्जा किया। डीएम ने मैाके पर ही कब्जा मुक्त कराया। खराब हैंडपंप को बीडीओ बेवर को प्राथमिकता पर ठीक कराने को कहा। प्रेमचंद्र के शौचालय में कंडे भरे मिले। सौदान सिंह के मकान के पास नाली टूटी मिली। बख्रिया में 30-35 कनेक्शन के बाद भी बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। लोग नलकूप से बिजली जला रहे हैं। किसी भी लाभार्थी को शौचालय योजना में लाभान्वित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


तिलियानी में अतिरूप, अविनाश को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा। गांव में कटिया हटवाकर प्रधान से कहा कटिया डालने वालों की सूची उपलब्ध कराएं। जिनौरा में कागजोें पर 325 शौचालय निर्माणाधीन हैं जबकि मौके पर 200-225 ही बने हैं। बलवीर सिंह, सियाराम, लालाराम, बालेश्वर, कौशलेंद्र से जानवर खड़ंजों पर न बांधने को कहा। वर्ष 2014-15 में बनी सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर कार्यदायी संस्था, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed