{"_id":"5942c9c44f1c1bae168b4585","slug":"21497549252-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एटा आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एटा आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटा में आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। केंद्र सरकार के तीन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन में आज प्रदेश में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिकरत करने एटा आएंगे।
सम्मेलन में दो घंटे तक रुकने के बाद डिप्टी सीएम पीडब्लूडी गेस्ट हाउस जाएंगे। बाद में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक करेंगे। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के लिए पंडाल लग चुका है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिला प्रशासन के पास कार्यक्रम आ चुका है। निर्धारित समय के मुताबिक डिप्टी सीएम को हेलीकाप्टर दस बजे लखनऊ के आमौसी एयरपोर्ट से उड़ कर 11:10 बजे एटा पुलिस लाइन पहुंचेगा। उप मुख्यमंत्री दो घंटे तक सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन में रहेंगे।
विज्ञापन
एक बजे विभिन्न विभागों के तीस स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद वे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस जाएंगे। एक घंटे कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे कलक्ट्रेट सभागार जाकर जिला स्तरीय अफसरों संग बैठक करने के बाद 3:40 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
पहले दो घंटे का कार्यक्रम गेल इंडिया के सहयोग से आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री एटा जिला मुख्यालय पर करीब 4:30 घंटे रुकेंगे। पुलिस लाइन में पांडाल बनकर तैयार हो चुका है। पंडाल में तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर उप मुख्यमंत्री और तीनों सांसद बैठेंगे।
जबकि बगल के दूसरे मंच पर चारों विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। तीसरे मंच पर आगरा से आने वाले लांगुरिया गायकों की टीम वहां आए लोगों को मनोरंजन करने के साथ भारत स्वच्छ मिशन कार्यक्रम को लेकर नाट्य मंचन होंगे।
गुरुवार शाम डीएम अमित किशोर, एसएसपी एके चौरसिया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस लाइन पहुंचे।