फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   211 applicants out of 600 declared ineligible for PM Awas Yojana in etah 

Pm Awas Yojana: पीएम आवास योजना के लिए 600 में से 211 आवेदक घोषित हुए अपात्र,  एटा में फिर होगी जांच 

Sat, 28 May 2022 04:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 04:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन शहरी और ग्रामीण लोगों को घर दिए जाते हैं, जिनके पास कच्चे मकान हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए जिले में 600 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 211 आवेदकों को जांच में अपात्र ठहराया गया है।
 

विज्ञापन
211 applicants out of 600 declared ineligible for PM Awas Yojana in etah 
प्रधानमंत्री आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के तहत आए 600 में से 211 आवेदकों को जांच में अपात्र ठहराया गया है। ये सभी आवेदन एटा और मारहरा नगर पालिका क्षेत्र के हैं। प्रशासन ने इन्हें एक और मौका दिया है, आपत्ति के आधार पर इनकी दोबारा जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


एटा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 322 लोगों ने नया मकान निर्माण और 60 लोगों ने मकान विस्तार के लिए आवेदन किया था। जांच के दौरान नए मकान निर्माण के लिए 125 और विस्तार के लिए 25 लोग अपात्र चिह्नित किए गए हैं, जबकि मारहरा नगर पालिका क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए 192 आवेदकों में से 55 और विस्तार के लिए 26 आवेदनों में 5 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। 

विज्ञापन


मिली ये वजह 

अपात्रता की कई वजह मिली हैं। किसी ने मकान निर्माण करा लिया तो किसी आवेदक के पास पर्याप्त जमीन नहीं थी। इन लोगों को डूडा ने सात दिन का मौका दिया है। इसमें वह जांच के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी और अपनी पात्रता संबंधी जानकारी नगर निकाय या डूडा कार्यालय में दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर की गई चस्पा

पीओ डूडा ललिता पाठक ने बताया कि जिन लोगों को जांच में अपात्र पाया गया है, उनकी सूची संबंधित नगर निकायों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराई गई है। यदि किसी को आपत्ति है तो वह सात दिन में प्रस्तुत कर सकता है।


इस तरह कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर विजिट करनी है। वेबसाइट पर जाकर आपको 'ऑनलाइन आवेदन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना है, और इसमें मांगी गई जरूरी जानकारियां आपको भर देनी है। अब जब आप यहां मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर चुके हैं, तो अब आपको अपना आईडी प्रूफ यानी आधार कार्ड यहां पर लगाना है। इसके बाद आपको प्रिंट और डाउनलोड वाले विकल्प का चयन करना है। ऐसा करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed