फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   21 bigha wheat crop burnt due to fire in fields

Agra News: खेतों में आग लगने से 21 बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 21 Apr 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
21 bigha wheat crop burnt due to fire in fields
मैनपुरी/बेवर। थाना औंछा क्षेत्र के गांव बल्लमपुर के पास खेतों में लगी आग से 17 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, थाना बेवर के गांव सकत बेवर में खेत में लगी आग से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने निजी प्रयासों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना औंंछा क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में शनिवार की दोपहर 12 बजे अचानक एक खेत में आग लग गई। आग लगने से बल्लमपुर के रहने वाले कृष्णवीर के खेत का गेहूं जलने लगा। तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ा तो पास में अंतपुर के रहने वाले शिवरतन और कप्तान सिंह के खेतों का गेहूं भी जलने लगा। खेतों में लगी आग को देखकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक कृष्णवीर का सात बीघा, कप्तान सिंह का आठ बीघा, शिवरतन का दो बीघा खेत की गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन


थाना बेवर के गांव सकत बेवर के रहने वाले अरुणेश कुमार सिंह के खेत में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग देख ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग को बुझा लिया। तब तक अरुणेश की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ितों ने डीएम से आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed