फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   207 New Dengue And Viral Fever Patients In Hospital

फिरोजाबाद: बढ़ता जा रहा डेंगू का डंक, सौ शैय्या अस्पताल में 207 नए मरीज भर्ती, 61 में डेंगू

Thu, 16 Sep 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Sep 2021 12:01 AM IST
सार

डेंगू और वायरल बुखार के चलते अब फिरोजाबाद के सौ शैय्या अस्पताल में पलंग कम पड़ रहे हैं। सभी वार्डों में करीब 470 मरीज भर्ती हैं। सामान्य मरीजों जल्द छुट्टी देकर पलंग खाली कराए जा रहे हैं। वहीं चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जूनियर और सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन
207 New Dengue And Viral Fever Patients In Hospital
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनों-दिन सुहागनगरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर बढ़ता जा रहा है। सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में 207 से ज्यादा नए मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, 61 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुल 470 मरीज भर्ती हैं। बुधवार को भी सौ शैय्या अस्पताल में सुबह से मरीजों का आने-जाने का क्रम जारी रहा। अब डेंगू का डंक बच्चों के साथ अब बड़ों को भी चुभ रहा है। मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड फुल हैं, निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से हाथ खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल के सामने नवनिर्मित बिल्डिंग में बढ़ाए गए पलंग भी फुल होने लगे हैं। स्थिति यह बन रही है कि गंभीर बच्चों को भर्ती करने के लिए सामान्य रोगियों को जल्द ही डिस्चार्ज करना पड़ रहा है। 24 घंटे में 177 रोगी डिस्चार्ज किए गए। इसमें 43 रोगी डेंगू से पीड़ित थे। निजी अस्पताल भी गंभीर बच्चों को सीधे सौ शैय्या अस्पताल में रेफर कर रहे हैं। इसस मरीजों का बोझ बढ़ गया है। बुधवार को भी परिजन बीमार बच्चों को सौ शैय्या अस्पताल में लेकर पहुंचे। परिजन दौड़े-दौड़े बच्चों को लेकर आ रहे हैं। कई परिवार के दो से तीन बच्चे भर्ती हैं। इन सभी का सौ शैय्या अस्पताल और नवनिर्मित बिल्डिंग में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का कहना है कि 450 से ज्यादा मरीज भर्ती सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। मरीजों की संख्या पिछले दिनों में और बढ़ी है। जो मरीज ठीक हो रहे हैं, उनको हम डिस्चार्ज कर रहे हैं। ताकि गंभीर रोगियों को भर्ती कर इलाज कराया जा सके। चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी ज्वाइन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर काउंटर पर प्रशासन का पहरा
सौ शैय्या मेडिकल कॉलेज में हर काउंटर पर जिला प्रशासन का पहरा है। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफ न उठानी पड़े। ओपीडी से लेकर दवा काउंटर और मरीजों को भर्ती करने वाली फाइल वाले काउंटर पर भी जिला प्रशासन के अधिकारी, लेखपाल और लिपिकों की ड्यूटी लगाई है।

चिकित्सक को कराया ज्वांइन
बुधवार को नए चिकित्सकों को ज्वाइन कराया गया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने अन्य मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों से वार्ता कर फिरोजाबाद की स्थिति को अवगत कराया है। उन्होंने जूनियर और सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को भेजने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज सैफई, लखनऊ, कानपुर और आगरा से चिकित्सक आ गए हैं।
रंगाबाजी: रूफ टॉप रेस्टोरेंट में रईसजादे ने की फायरिंग, गोली लगने से वेटर घायल, पुलिस से छिपाई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed