फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   206 corona infected found in different areas

अलग-अलग क्षेत्रों में 206 मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
206 corona infected found in different areas
मैनपुरी। जिले में पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 206 कोरोना संक्रमित मिले। 11 को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7639 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मैनपुरी शहर और विकास खंड में पाए गए। यहां कुल 152 संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त किशनी विकास खंड में 23, बेवर में 13, सुल्तानगंज और कुरावली में चार-चार, करहल और जागीर में तीन-तीन, घिरोर और बरनाहल में दो-दो कोरोना संक्रमित पाए गए। 11 संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराए जाने की अपील की है। सीएमओ ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed