फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   झील की खूबसूरती को मशविरों की बाढ़

झील की खूबसूरती को मशविरों की बाढ़

Thu, 10 Jan 2019 11:07 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
झील की खूबसूरती को मशविरों की बाढ़
मोती झील में पानी भराव का काम शुरू - फोटो : self
कासगंज। प्रदेश सरकार द्वारा आर्द्र क्षेत्र के लिए चयनित की गई दरियावगंज झील की खूबसूरती के लिए सुझावों का निखार मिल रहा है। दरियावगंज के ग्रामीणों के अलावा आम लोग भी मशविरा दे रहे हैं। अब तक 80 से अधिक लोगों के सुझाव पर वन विभाग ने गंभीरता से काम किया है। विभाग ने अलग से सुझाव पटल बनाया है।
विज्ञापन

उप्र वेटलैंड बोर्ड ने जिले की दरियावगंज झील को लीडिंग झील के रूप में सूचीबद्ध किया है। इसके बाद झील की सुंदरता की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है। वन विभाग झील की खूबसूरती को योजना तैयार कर चुका है, लेकिन झील पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। इसे लेकर वन विभाग असमंजस में है। विभाग ने जिम्मेदारी ग्रामीणों और आम नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। सुझाव पटल पर सिर्फ झील से संबंधित सुझाव दर्ज किए जाएंगे। पटल पर अब तक 80 से अधिक लोग सुझाव दे चुके हैं। विभाग ने एक सुझाव रजिस्टर भी तैयार किया है, जिसकी छाया प्रति सुझाव सहित प्रदेश सरकार को भेजने की योजना है। वन विभाग की गंभीर सक्रियता से लग रहा है कि हमें जल्द ही प्रवासी पक्षियों का कलरव झील में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों में खलबली
झील पर अतिक्रमणकारियों के कब्जे हैं। वन विभाग व राजस्व विभाग इन कब्जों हटाने की तैयार की गई। इससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। दरियावगंज चौकी के उपनिरीक्षक नेम सिंह ने गांव में लोगों से झील की जमीन के संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-झील की सुंदरता के संबंध में ग्रामीणों व आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। लोग अपने सुझाव दे भी रहे हैं। इसके लिए अलग से पटल बनाया है। तमाम सुझाव ऐसे हैं, जो सरलता के आधार पर झील को सुंदर बनाने की दिशा में शुभ संकेत दे रहे हैं।
-दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed