{"_id":"5c0aaed7bdec2241d156cf84","slug":"201544203991-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबोध कुमार के नाम से जाना जाएगा जैथरा-कुरावली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबोध कुमार के नाम से जाना जाएगा जैथरा-कुरावली मार्ग
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बुलंदशहर बवाल में शहीद हुए एटा के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के नाम पर एक मार्ग का नामकरण किए जाने की सरकार की घोषणा पर कवायद शुरू हो गई है। प्रमुख अभियंता विकास ने लोनिवि के विशेष सचिव को पत्र लिखकर जैथरा-कुरावली मार्ग का नामकरण शहीद इंस्पेक्टर के नाम पर करने की संस्तुति की है।
शुक्रवार कोे प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागध्यक्ष वीके सिंह द्वारा विशेष सचिव लोक निर्माण अनुभाग-1 लखनऊ को भेजे पत्र में कहा है कि कर्तव्य पालन करते हुए शहीद व्यक्तियों के नाम से मार्गों का नामकरण किए जाने के क्रम में राज्य सरकार के निर्णय के तहत सुबोध कुमार सिंह के गृह जिला एटा मेें अन्य जिले को जोड़ने वाला मार्ग जैथरा-कुरावली मार्ग का नामकरण सुबोध कुमार सिंह शहीद मार्ग किये जाने की संस्तुति भी की जाती है। इसे लेकर शहीद इंस्पेक्टर के पैतृक क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को एक करोड़ देने की मांग
जलेसर। भाकियू भानू की राष्ट्रीय इकाई की बैठक गांव नगला सुखदेव में आयोजित की गई। शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनो को एक करोड़ रुपये दिये जाने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 भानुप्रताप सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध की मौत से क्षेत्र एवं पुलिस फोर्स की बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इंस्पेक्टर के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि और उनके पुत्र को अतिशीघ्र सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इस दौरान प्र्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेशमपाल सिंह, प्र्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अंशू ठाकुर मौजूद रहे।