{"_id":"5b96811a867a557fe4468d5f","slug":"201536590106-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर नहीं बना सकते तो छोड़ दो सता को: तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर नहीं बना सकते तो छोड़ दो सता को: तोगड़िया
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
तोगड़िया का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। बाबा कढे़रा सिंह डिग्री कॉलेज नगला अक्खा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि लोकतंत्र में बहुसंख्यक से टकराने वाले का सफाया हो जाता है।
21 अक्तूबर को परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेगा। हिंदुओं को गौरव वापस लाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा राम मंदिर नहीं बनवा सकती तो सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत माता की भक्ति कर हिंदुओं को आगे लेकर ही हिंदू धर्म का उत्थान होगा। हिंदुओं की आवाज को बुलंद करने का कार्य हमारा संगठन करेगा। देश के प्रत्येक क्षेत्र में हिंदू ही आगे रहेगा। देश के प्रधानमंत्री मंदिर की बजाय मुसलमानों की मस्जिदों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
हिंदू समाज किसी का गुलाम नहीं है। इससे पूर्व कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सिंह व व्यवस्थापक हरीचंद ने कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सिंह, स्वामी नवल महाराज, रामस्वरूप महाराज, स्वामी रामेश्वर, राजू, महावीर, प्रतीश, सचिन बघेल, प्रदीप गौड़, मनोज साहू, फोरन सिंह, चंदगीराम, वीरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।