{"_id":"5b898b2d42c792466d2832f1","slug":"201535740717-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे अफसर
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लंबे समय से विभागीय अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
आयकर कर्मचारी महासंघ वर्ग ग पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल कानपुर के आह्वान पर आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। आयकर कर्मचारी महासंघ वर्ग ग के अध्यक्ष संतलाल चौरसिया ने कहा कि मुख्य आयकर आयुक्त गाजियाबाद ने लंबे समय से विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के संबंध में लगातार ज्ञापन देने के बाद स्थानांतरण और पदोन्निति नहीं की है।
कोषाध्यक्ष अमित ओमर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण और पदोन्नति के आदेश जारी करने की मांग को लेकर आयकर कर्मचारी महासंघ वर्ग ग के सभी सदस्य आंदोलन कर रहे हैं। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संतलाल चौरसिया, घनश्याम राठौर, अमित ओमर, प्रेम सिंह, आलोक कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह सिकरवार, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार, संतोष मिश्रा, अशोक कुमार वर्मा शामिल रहे।