फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तिरंगा यात्रा की अनुमति पर आयोजकों की लजगी टकटकी

तिरंगा यात्रा की अनुमति पर आयोजकों की लजगी टकटकी

Tue, 07 Aug 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा की अनुमति पर आयोजकों की लजगी टकटकी
मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। शहर व अन्य कस्बों में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए आयोजकों के प्रार्थना पत्र पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जांच प्रक्रिया में हैं। अभी तक किसी भी आयोजक को अनुमति नहीं दी गई है। जिससे आयोजकों की तैयारी नहीं हो पा रहीं। आयोजक प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर काट रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ दल के नेताओं से भी संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

संकल्प फाउंडेशन और जमीयत उल्मा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी है। वहीं सोरों में एक तिरंगा यात्रा की अनुमति मांगी गई है। यह तीनों ही अनुमति पुलिस और प्रशासन की जांच प्रक्रिया में हैं। अभी तक कोई भी निर्णय प्रशासन ने नहीं लिया है। आयोजकों को बता दिया गया है कि प्रशासन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्णय लेगा। जिले के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों से भी मुलाकात की गई है। अभी अनुमति न मिलने के कारण अब आयोजक सत्तारूढ़ दल के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के कारण हुई हिंसा और युवक चंदन गुप्ता की हत्या के कारण क्षेत्र में तनाव के हालात बने थे। 26 जनवरी की इस हिंसा के परिपेक्ष्य में ही प्रशासन 15 अगस्त को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। प्रशासन ने पूरा सुरक्षा का प्लान बनाया है। जिलाधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि जो अनुमति मांगी गईं हैं। उन पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद अनुमति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed