फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बारिश से दीवारें ढहीं, मकान चटके, तीन महिलाओं सहित सात घायल

बारिश से दीवारें ढहीं, मकान चटके, तीन महिलाओं सहित सात घायल

Tue, 31 Jul 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बारिश से दीवारें ढहीं, मकान चटके, तीन महिलाओं सहित सात  घायल
फिरोजाबाद। तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश ने शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक के लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। कई स्थानों पर मकानों की दीवार गिर गई। मकान खाली करके सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को विवश हुए हैं। कई घरों में बारिश का पानी भरने के ही कारण दिक्कत हुई।
विज्ञापन


मोहल्ला मोमिननगर में झमाझम बारिश से पप्पू खां का मकान धराशायी हो गया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शकील घायल हो गया। कमरुन निशा का मकान की दीवार फट गई। चिश्तीनगर गली नं. चार निवासी फरहान हुसैन उर्फ राजाका मकान बारिश का पानी भरने के कारण पूरी तरह से फट गया है। इसके कारण पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को विवश हो गया। सामान को निकाल कर दूसरे घर में रखा है। शिकोहाबाद के शंभूनगर निवासी कमला देवी (46) बारिश के दौरान मकान की छत पर पल्ली डालने के लिए गई थी। पैर फिसलने से नीचे गिर गई। गंभीरावस्था में उपचार को अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला संतनगर में मकान की पल्ली डालने रहे जगदीश (30)पुत्र तोड़ी सिंह बारिश के दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गए। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए हैं। ग्राम आलमपुर आनंदीपुर निवासी सुनीता देवी (30) और उसकी छह वर्षीय बेटी रागिनी देवी तड़के चार बजे तेज बारिश के दौरान ही मकान की दीवार गिरने से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े परिजन जिला अस्पताल लाए हैं। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मान्धाती निवासी और उसका पति जमादार सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना के नगला नदिया में रामवीर, सौपली, रुपबसंत के मकान गिरने से सौपाली की पत्नी राधा घायल हो गई। वहीं नगला हरी सिंह के साथ नगला किशन सिंह में भी कई मकान गिरने से हडकंप मच गया। जिसमें दो से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। दो दिन से लगातार बरसात होने के कारण क्षेत्र के दर्जनों प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पानी भरने बच्चों एवं अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed