{"_id":"6b098a48941a3ec79b09a282","slug":"fir-against-retired-crpf-constable-over-alleged-fake-caste-certificate-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्जी जाति प्रमाण-पत्र से सीआरपीएफ में नाैकरी का आरोप, रिटायरमेंट के ढाई साल बाद हवलदार पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्जी जाति प्रमाण-पत्र से सीआरपीएफ में नाैकरी का आरोप, रिटायरमेंट के ढाई साल बाद हवलदार पर दर्ज हुआ केस
Fri, 27 Nov 2026 07:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:19 PM IST
सार
अधिकारियों के शुरुआती जांच बंद करने के निर्णय के बाद मोहर सिंह ने 31 मई 2024 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर दिया। इसे सक्षम प्राधिकारी ने स्वीकार कर लिया। वह इसी तारीख से सेवानिवृत्त हो गए। अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हवलदार/चालक पद पर तैनात रहे मोहर सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप फर्जी जाति प्रमाणपत्र के जरिये भर्ती होने का है। 31 मई 2024 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के 2 साल 6 महीने बाद महकमे ने जांच पर फिर से मुहर लगाई है।
पुलिस के अनुसार एफआईआर में आरोप है कि गांव फतेहपुर, कोटला निवासी मोहर सिंह 5 अक्तूबर 1995 को सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उस वक्त तहसीलदार मजिस्ट्रेट जसराना से जारी प्रमाणपत्र संख्या 1875 प्रस्तुत किया था। इसके आधार पर उन्हें अनुसूचित जाति (जाटव) वर्ग का दर्शाया गया था। इस बीच ग्राम और पोस्ट पैगू, थाना सिरसागंज निवासी ललितेंद्र सिंह ने महकमे को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि हवलदार/चालक मोहर सिंह सामान्य वर्ग (ठाकुर जाति) से हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर गलत तरीके से नौकरी हासिल की है।

Trending Videos
जांच में शिकायतकर्ता के साक्ष्यों और फिरोजाबाद तहसील की सत्यापन रिपोर्ट में बताया गया कि जाति प्रमाणपत्र संख्या 1875 काफी पुराना है। इससे संबंधित अभिलेख नष्ट हो चुके हैं। इससे स्थिति संदेहास्पद लग रही है। अधिकारियों के शुरुआती जांच बंद करने के निर्णय के बाद मोहर सिंह ने 31 मई 2024 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर दिया। इसे सक्षम प्राधिकारी ने स्वीकार कर लिया। वह इसी तारीख से सेवानिवृत्त हो गए।
सत्यापन रिपोर्ट में भी संलिप्त होने की आशंका
सीआरपीएफ के उच्च कार्यालय ने मामले में अब फिर दिलचस्पी ली है। फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर भर्ती होने और पहले की सत्यापन रिपोर्ट में संलिप्त होने की आशंका जताई है। मोहर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए कहा है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर वास्तविक सच्चाई का पता किया जा रहा है। -शेखर सेंगर, सीओ टूंडला