{"_id":"5b5f47914f1c1b6f548b77d7","slug":"201532970897-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलमग्न हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलमग्न हुआ शहर
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जलमग्न हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रविवार आधी रात से शुरू हुई घंटों की झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। अधिकांश सरकारी कार्यालय जलमग्न हो गए। गली मोहल्ले ही नहीं प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया।
आधी रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। घंटों की बारिश के बाद शहर की तस्वीर बदल गई। सुबह उठे लोगाें को चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दिया।
कोतवाली नगर, तहसील परिसर, वाणिज्य कर कार्यालय, एआर कोपरेटिव कार्यालय, बिजलीघर, उपखंड कार्यालय, वर्कशॉप, एआरएम कार्यालय व आवास में बारिश के साथ ही नाले नालियों का पानी भर गया। ऐसे में लोग कार्यालय नहीं जा सके। इतना ही नहीं शहर के प्रमुख मार्ग ठंडी सड़क, रेलवे रोड, पीपल अड्डा, मेहता पार्क, अरुणा नगर, शंाती नगर, पोता नगला आदि में भरे पानी से जनजीवन प्रभावित हो गया। रास्तों में जलभराव के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा सके। नाममात्र की छात्र उपस्थिति के चलते अधिकांश स्कूलोें में अघोषित रेनी डे रहा। मारहरा दरवाजा स्थित नाले का पानी घरों में घुस गया। दुर्गंध से लोग परेशान दिखे।
कैलाश मंदिर के नीचे तालाब जैसा माहौल
शहर के शिवालय भी पानी के प्रकोप से नहीं बच सके। भक्तों को रास्ते में भरे पानी से गुजरना पड़ रहा था। कैलाश मंदिर के नीचे भरा पानी तालाब का रूप ले चुका था। ऐसे में लोगों को मंदिर तक पहुंचने के लिए कबायद करनी पड़ रही थी। यहां पहुंचे पुलिस कर्मियों को भी भीगते हुए मंदिर जाना पड़ा। लोगों के वाहन बंद हो रहे थे।
विज्ञापन
एसडीओ ने कार में बैठकर निपटाए काम, राजस्व वसूली रुकी
ब्यूरो
एटा। रेलव रोड स्थित विद्युत उपखंड परिसर का पानी कार्यालयों तक पहुंच गया। ऐसे में यहां रखे सामान भीग गए। एसडीओ व अन्य कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठ सके। एसडीओ योगेश कुमार व विजय शंकर ने कार में बैठकर विभागीय काम निपटाए। राजस्व पटल भी बंद रहा।
डीएम आवास में पेड़ टूटने से आपूर्ति बाधित
एटा। घंटों की बारिश के बाद विद्युत व्यवस्थाएं चरमरा गईं। आधा शहर अंधेरे में डूब गया। पेड़ टूटने व पोल गिरने से जिलाधिकारी आवास की आपूर्ति घंटों ठप रही। वहीं यूपीएसआईडीसी बिजलीघर के ब्रेक डाउन के चलते विकास भवन, मंडी समिति क्षेत्रों की आपूर्ति भी घंटों गुल रही। बूंदाबांदी के दौरान भी विभागीय टीमें आपूर्ति सुचारु करने में जुटी रहीं। वहीं अधिशासी अभियंता वीपी सिंह विभागीय टीमों से आपूर्ति की जानकारी लेते रहे।
वर्कशॉप व एआरएम कार्यालय जलमगभन
रोडवेज वर्कशॉप में भरे पानी के चलते मरम्मत का काम बाधित रहा। बसों में काम नहीं हो सका। इतना ही नहीं रात से जारी रही बारिश के चलते स्टाफ भी अनुपस्थित रहा। ऐसे में कई मार्गों पर बसों की आवाजाही प्रभावित रही। आवास एवं कार्यालय
में भरे पानी के चलते एआरएम कार्यालय में नहीं बैठ सके।