फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doing the course, the job crew has cheated 55 thousand rupees

कोर्स करा नौकरी दलाने के नाम पर 55 हजार रुपये ठगे

Sun, 29 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Doing the course, the job crew has cheated 55 thousand rupees
ठगे - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
कासगंज। एक छात्र फर्जी संस्था के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गया। संस्था छात्र का डिप्लोमा पूरा कराए बिना बीच में बंद हो गई। छात्र ने संस्था संचालक के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर कर दिया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।


अमांपुर के टोडलपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र गजाधर सिंह ने शहर की आवास विकास कॉलोनी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जानकारी मिलने पर संस्था से संपर्क साधा। संस्था के व्यवस्थापक टीकाराम निवासी महावर ढोलना एवं नेत्रपाल सिंह निवासी आलमपुर मोहनपुर सहावर ने तीन साल में डिप्लोमा पूरा कराने के बाद नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। छात्र ने 55 हजार रुपये जमा कर प्रवेश ले लिया।
विज्ञापन


एक साल की पढ़ाई के बाद संस्था ने छात्र को अंकतालिका भी उपलब्ध कराई और दूसरे वर्ष की परीक्षा भी दिलाई लेकिन अंक तालिका उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद संचालक ने संस्था को बंद कर दिया। छात्र ने 27 मई 2018 को संचालक से 55 हजार रुपये मांगे, लेकिन संचालक ने धनराशि वापस नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कोर्स पूरा कराने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद छात्र ने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। छात्र ने मामला न्यायालय में दायर कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed