{"_id":"5b58c0d14f1c1b8f568b6658","slug":"201532543185-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नहीं मिली तो तीन तलाक बोलकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक नहीं मिली तो तीन तलाक बोलकर घर से निकाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शादी के पांच माह बाद ही पति ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं हुई तो उसने तीन बार तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए धोखे से शादी करने का आरोप लगाया है।
बरसाना थाना क्षेत्र के ग्राम संकेत में रहने वाली गुड्डी की शादी 31 दिसंबर 2017 को साहिबाबाद (गाजियाबाद) निवासी शाहिद के साथ हुई थी। पति दिल्ली में ब्यूटी पार्लर में काम करता है। वह दिल्ली में उसके साथ रहती थी। गुड्डी का आरोप है कि शादी के चंद दिन बाद ही पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने उससे दहेज के तौर पर 50 हजार रुपये की नकदी और बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने 27 मई 2018 उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोल कर उसे ग्राम संकेत के बाहर छोड़ कर भाग गया।
तभी से वह मायके में रह रही है। इस मामले में बुधवार को पीड़िता परिजनों के साथ शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि शाहिद पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। यह बात उसने छिपाई थी। महिला थाना प्रभारी नरेंद्री सैनी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायती पत्र दिया है। उसके पति को बुलवा कर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।