{"_id":"5b56173e4f1c1b4d748b69bd","slug":"201532368702-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश से भरा ट्रक पलटा, तीन गोवंश मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश से भरा ट्रक पलटा, तीन गोवंश मरे
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- अजीतगंज। गोवंश से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे तीन गोवंश की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में भरे गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ट्रक चालक और मालिक की तलाश में जुटी है। सोमवार की तड़के किशनी की तरफ से एक ट्रक में गोवंश भरकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत पुल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भरे पानी में पलट गया।
ट्रक पलटने से तीन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत गोवंश को जेसीबी से गड्ढा कराकर नहर किनारे दफनाया। घायल गोवंश को उपचार दिलाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में लगभग बीस से 25 गोवंश भरे थे। ट्रक पलटते ही वह निकलकर बाहर भाग गए। जो गोवंश बंधे थे वह ट्रक में रह गए। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि ट्रक में पुलिस को 11 गोवंश मिले थे, जिन्हें ग्रामीणों को सौंप दिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। ट्रक को पुलिस ने क्रेन से उठवाकर कब्जे में ले लिया है।