फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   डीपीआरओ और एडीओ पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

डीपीआरओ और एडीओ पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ और एडीओ पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
100 का नोट
एटा। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना न देना जिले के दो अधिकारियों को भारी पड़ गई। सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयोग ने उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने डीएम को अधिकारियों के वेतन से अर्थदंड की वसूली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बहादुरगढ़ के युवक सर्वेंद्र सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत ग्राम पंचायत कासिमपुर बहादुरगढ़ के संबंध में सूचनाएं मांगी थीं। समय निकल जाने के बाद भी एडीओ पंचायत और डीपीआरओ ने आवेदक को सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराईं। आवेदक ने मामले को सुनवाई के लिए राज्य सूचना आयोग में दर्ज कराया। सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयुक्त सैयद हैदर रिजवी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और एडीओ पंचायत शीतलपुर पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयुक्त ने डीएम अमित किशोर को दोनों अधिकारियों के वेतन से जुर्माने की रकम वसूलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed