फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   84 ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ गोलमाल

84 ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ गोलमाल

Wed, 11 Jul 2018 11:14 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
84 ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ गोलमाल
100 का नोट
एटा। जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के आई धनराशि को खर्च करने में जमकर खेल किया गया है। पिछले दिनों शासन के निर्देश पर कराए गए ग्राम पंचायतों के आडिट में नया खुलासा हुआ हैं। जिले की 84 ग्राम पंचायतों के आडिट में तमाम आपत्तियां सामने आई हैं। इसे लेकर ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों का आडिट कराया गया था। इसमें जिले की 343 ग्राम पंचायतों के वर्ष 2014-15 से 2016-17 के अभिलेखों और खर्च विवरणों का आडिट किया गया। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा किए गए आडिट में जिले की 84 ग्राम पंचायतों में आपत्तियां सामने आई हैं। इन ग्राम पंचायतों में तमाम अभिलेख समेत मनमाने तरीके से किए गए खर्च को छुपाया गया है। इसे लेकर ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में ग्राम पंचायतों से अधूरे अभिलेख और कमियों को लेकर जवाब मांगा गया है। सीडीओ ने मामले में डीपीआरओ को निर्देश देकर ग्राम पंचायतों से वसूली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इनका कहना है
ग्राम पंचायतों के आडिट में गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। डीपीआरओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी करने वाली ग्राम पंचायतों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उग्रसेन पांडेय, सीडीओ, एटा
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
342 ग्राम पंचायतों का हुआ आडिट
84 ग्राम पंचायतों में पकड़ी गड़बड़ियां
03 साल के अभिलेखों का हुआ आडिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed