फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाईपास निर्माण में विलंब से आक्रोश

बाईपास निर्माण में विलंब से आक्रोश

Mon, 18 Jun 2018 11:02 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाईपास निर्माण में विलंब से आक्रोश
सरकार के दावों की पोल खोल रहे कासगंज-बरेली मार्ग के गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कासगंज।
कैनाल रूट बाईपास के निर्माण में चल रही लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोग निर्माण तेजी से कराए जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन तेजी से बाईपास का निर्माण कराए तो इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

कैनालरूट बाईपास का निर्माण तीन वर्ष पहले से चल रहा है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी काफी हो चुकी है। 800 किसानों से पीडब्लूडी रजिस्ट्री करा चुकी है। केवल 100 से अधिक रजिस्ट्री के मामले लंबित हैं। यह रजिस्ट्री की कार्रवाई धन उपलब्ध होने के बावजूद राजस्व प्रशासन की उदासीनता से नहीं हो पा रही। बृज कॉरपोरेशन की गति भी पुल निर्माण में धीमी है। पिछले समय जिले के नोडल अधिकारी के सामने भी यह मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने कैंप लगाकर रजिस्ट्री के मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन


कारोबारी शशिकांत गर्ग का कहना है कि बाईपास के निर्माण का प्रोजेक्ट शहर का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसका शीघ्र पूरा होना आवश्यक है। ट्रांसपोर्टर दविंदर चंडौक ने कहा कि बाईपास का निर्माण हो जाए तो नो एंट्री के नाम पर फंसने वाले वाहनों को भी निजात मिलेगी। इससे वाहन चालकों को क्षति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशासी अधिकारी मथुरिया का कहना है कि निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। बाईपास के तकनीकी स्ट्रक्चर में परिवर्तन किया जाना है। शीघ्र ही यह पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed