फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वृंदावन में लगाए 62 कैमरे नहीं कर रहे काम

वृंदावन में लगाए 62 कैमरे नहीं कर रहे काम

Wed, 06 Jun 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में लगाए 62 कैमरे नहीं कर रहे काम
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जवाब दे गए हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद होने से पुलिस भी अपने कार्य को सही प्रकार से नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


वृंदावन में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के साथ ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातों को रोकने के लिए दो वर्ष पूर्व पुलिस विभाग ने विभिन्न तिराहे चौराहों के अलावा पूरे परिक्रमा मार्ग में लगभग 62 सीसीटीवी कैमरे लगाए। इन सभी कैमरों का वृंदावन कोतवाली में ऑपरेटिंग रूम बनाया गया। इस रूम में दो एलईडी टीवी के माध्यम से नजर रखने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कैमरे तो लगा दिए, लेकिन कंट्रोल रूम में कोई भी पुलिसकर्मी की तैनात नहीं की गई। आज हालात ऐसे हैं कि वृंदावन में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। इससे वृंदावन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध कर निकल जाते हैं अपराधी

वृंदावन में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और विदेशी श्रद्धालुओं के साथ होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने परिक्रमा मार्ग और बाजारों में निश्चित स्थानों का चयन किया। इसके बाद ही कैमरे लगाए। समय बीतने के साथ एक-एक कर कैमरे बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed