{"_id":"5afc68184f1c1bdd408b5c82","slug":"201526491160-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन हत्याकांड: आरोपियों के घर हुई कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन हत्याकांड: आरोपियों के घर हुई कुर्की की कार्रवाई
Updated Wed, 16 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चंदन की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीएम के निर्देशों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने बुधवार को दो फरार आरोपियों के यहां कुर्की की कार्रवाई की।
वहीं पुलिस कार्रवाई के दबाव में दो अन्य आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के विवाद में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 20 लोगों के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 9 आरोपी पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आए। 25 आरोपी इस मामले में पहले ही जेल में बंद हैं। 4 अन्य आरोपी फरार थे।
विज्ञापन
चंदन के पिता ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनसे मुलाकात कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शिकायत की थी। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने डीआईजी से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सीधा सवाल पूछा।
डीआईजी ने मुख्यमंत्री को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी को कुर्की की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
एएसपी ने इंस्पेक्टर एके सिंह व पुलिस बल के साथ फरार चल रहे आरोपी शाकिब पुत्र अजीजुद्दीन निवासी गंदा नाला और असलम कुरैशी पुत्र चमन साबू निवासी मोहल्ला नवाब के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई करते हुए घर में रखा सामान जब्त कर कोतवाली भिजवाया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई की भनक दो अन्य आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ हिटलर पुुत्र भूरे कुरैशी निवासी मोहल्ला नवाब एवं शवाब अख्तर पुत्र शफीक निवासी गप्पू चौराहा को मिली तो उन्होंने सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि अब इस्त्रत्त्स मामले में दो आरोपी फरार है।