{"_id":"5ae34c504f1c1b87648b4829","slug":"201524845648-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में नामजद आरोपी ने दबंगई के बल पर गत दिवस देर शाम शौच को गई 12 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया। ग्राम प्रधान पति सहित तीन आरोपियों ने पीड़िता को 36 घंटे तक थाने नहीं पहुंचने दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है।
गुरुवार को भूमिहीन पीड़ित अपने परिवार के साथ भट्टे पर झोपड़ी डालकर गुटका-तंबाकू की दुकान चलाकर गुजारा कराता है। गत 25 अप्रैल को देर शाम उसकी 12 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गौरव पुत्र हरी सिंह द्वारा किशोरी का मुंह दबाकर झाड़ियों में खींचकर ले गया। जहां किशोरी के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि परिजनों को बताया तो तेरे परिवार को जान से मार देंगे।
डरते-डरते किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस पर परिजन कोतवाली आने लगे। तभी रास्ते में प्रधान पति प्रमोद, सौरभ, रवेंद्र ने किशोरी और उसके परिवार के लोगों को कोतवाली नहीं आने दिया। 27 अप्रैल को छुपते-छुपाते थाने पहुंचा पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। हालांकि आरोपी घर से फरार है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गौरव, सौरभ पुत्रगण हरी सिंह, प्रमोद व रवेंद्र पुत्रगण स्व. दर्शन सिंह के खिलाफ बलात्कार एवं साजिश रचनेे, पाक्सो एक्ट, और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।