फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से युवक, युवती की मौत, मां-बेटी घायल

एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से युवक, युवती की मौत, मां-बेटी घायल

Sat, 31 Mar 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से युवक, युवती की मौत, मां-बेटी घायल
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 107 (वृंदावन कट) पर शुक्रवार देररात बस को ओवरटेक कर रही एक कार पलटने से युवती समेत दो की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी घायल हो गईं। कार सवार दिल्ली से आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। जमुनापार पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी मीना राठी पत्नी राजेश राठी अपनी दो बेटियों रुचि राठी (18) और यतिका (23) के साथ कार से शुक्रवार की रात आठ बजे आगरा घूमने के लिए निकली थीं। कार मीना के परिवार का सदस्य दिल्ली की गीता कालोनी निवासी अमित सिंह उर्फ कुंवर प्रताप (31) पुत्र चरन सिंह चला रहा था। रात करीब 11:45 बजे कार एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास पहुंची थी तो आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में मौके पर अमित और रुचि की मौत हो गई, जबकि मां मीना और बेटी यतिका घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार को सीधा करके घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक और युवती की मौत होने से दोनों घरों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती की मौकेे पर ही मौत हो गई थी। तहरीर पर सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चलाने को लेकर अलग-अलग दावे
मथुरा। मृतका रुचि राठी की मां मीना ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कार को उनके परिवार का सदस्य अमित ही चला था, जबकि मृतक अमित के भाई दिनेश सिंह का कहना है कि हादसे के वक्त कार को रुचि ही चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed