{"_id":"5a7499e44f1c1b92268b7dcf","slug":"201517591012-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालयों के शौचालय कराए जाएंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालयों के शौचालय कराए जाएंगे दुरुस्त
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के गांवों में बने प्राथमिक विद्यालयों में बदहाल शौचालयों को लेकर जिला प्रशासन चेत गया है। डीएम ने अभियान की रूपरेखा तय कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। अधिकारी 28 फरवरी तक प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण और गुणवत्ता को लेकर डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे।
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शौचालयों का हाल जर्जर है। आलम यह है कि कई विद्यालयों में शौचालय टूटे पड़े हैं। इनको दुरुस्त करने के लिए पिछले दिनों पंचायती राज निदेशक ने निर्देश दिए थे। आदेश को गंभीरता से लेते हुए डीएम अमित किशोर ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के 157 ग्राम पंचायतों में संचालित विद्यालयों के शौचालयों की मरम्मत और कक्षाओं में टाइल्स लगाने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए पहले चरण में 28 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। डीएम अमित किशोर ने निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों के शौचालयों में मरम्मत के साथ तीन फीट के टाइल्स, रोशनदान, पेंटिंग, हाथ धोने के लिए सबमर्सिबल, पानी की टंकी और वॉश बेसिन और कक्षाओं में टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले खंड विकास अधिकारी तकनीकी सहायक मनरेगा से प्लान तैयार कराएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद अवर अभियंता की संस्तुति के बाद प्रधान और सचिव काम को पूरा कराएंगे। एडीओ पंचायत कार्य की वर्क आईडी जनरेट कराकर उसकी एमआईएस फीडिंग कराएंगे। गांव को गोद लेने वाले अधिकारी दो बार कार्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेंगे। 157 गांवों में 28 फरवरी तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम अमित किशोर ने बताया कि कार्य मेें शिथिलता और लापरवाही पर संबंधित अधिकारियोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।