फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कासगंज हिंसा के बाद आगरा में हाई अलर्ट

कासगंज हिंसा के बाद आगरा में हाई अलर्ट

Sun, 28 Jan 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कासगंज हिंसा के बाद आगरा में हाई अलर्ट
HIGH ALERT - फोटो : अमर उजाला
आगरा। कासगंज में हुई हिंसा के बाद आगरा जोन में हाई अलर्ट कर दिया गया। आगरा में शहर और देहात के मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। थाना पुलिस को गश्त के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


आगरा जोन में मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस जिले आते हैं। कासगंज की हिंसा के बाद आगरा के अलावा अन्य जिलों में भी तनाव फैलने की आशंका से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। आगरा में कई मुस्लिम इलाके हैं, जहां कई बार सांप्रदायिक बवाल हो चुके हैं। इसलिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी थानों की पुलिस को गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहर के मंटोला, सराय ख्वाजा, तेलीपाड़ा, सैय्यदपाड़ा, शहीद नगर, गोबर चौकी, न्यू आगरा के करबला आदि में मिश्रित आबादी है। इसके अलावा देहात में शमसाबाद, किरावली, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी भी संवेदनशील हैं। इन इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। स्थान चिह्नित कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभ्रांत लोगों से बातचीत की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से कहा गया है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी तरह के विवाद की सूचना पुलिस को गोपनीय तरीके से दें। अगर, कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने का कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एलआईयू भी नजर रखे हुए है। अलग-अलग प्वाइंट बनाकर फोर्स तैनात की गई है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है।


रिजर्व में फोर्स
आगरा में किसी तरह के बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस फोर्स को रिजर्व में रखा गया है। किसी क्षेत्र में किसी तरह के विवाद की सूचना पर फोर्स पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed