फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विभागों का खजाना खाली, विकास योजनाओं पर ब्रेक

विभागों का खजाना खाली, विकास योजनाओं पर ब्रेक

Sun, 17 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
विभागों का खजाना खाली, विकास योजनाओं पर ब्रेक
फिरोजाबाद। आंकड़ों पर गौर करें तो जिला योजना मजाक बन गई है। मार्च में वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा और जिला योजना में अभीतक 1.40 प्रतिशत बजट मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि 47 विभागों में से मात्र चार विभागों को बजट मिला है।
विज्ञापन


दो अरब 65 करोड़ की जिला योजना को जब प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने मंजूरी दी तो लगा कि जिले के विकास को पंख लगेंगे। यूं तो प्रमुख विभागों को अलग योजनाओं में जिला योजना से इतर काफी बजट मिलता है, लेकिन जिला योजना के बजट का खजाना खाली है। अब तक मात्र 3.72 करोड़ रुपये बजट मिला है। ऐसे में बजट के अभाव में अधिकांश विभाग खाली हाथ बैठे हैं।
विज्ञापन


जिला योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले के 47 विभागों को विभिन्न योजनाओं के संके लिए करीब 2.66 अरब रुपये का बजट अनुमोदित हुआ था। लेकिन वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण तक कुछ चुनिंदा विभागों को छोड अधिकांश विभागों को बजट के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली। जिन विभागों को योजनाओं की पूर्ति के लिए बजट मिला उनमें कृषि विभाग को 22.71 लाख, पशुपालन को 22.55 लाख, वन विभाग को 2.74 करोड़ और निजी एवं लघु सिंचाई विभाग को 43.9 लाख रुपए बजट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, यूपी नेडा, युवा कल्याण एवं विकास दल, खेलकूद, अनुसूचित जाति कल्याण, सेवायोजन, महिला, बाल कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण जैसे महत्वपूर्व विभागों को वित्तीय वर्ष अंतिम चरण तक शासन ने फूटी कौड़ी उपलब्ध नहीं कराई।


ग्रामीण इलाकों में पंचायत घर का निर्माण कार्य रूका, अंत्येष्टि स्थल के जीणोद्वार, प्राथमिक स्कूलों की चारदीवारी का निर्माण, माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रुके हैं। बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कें द्रों पर पंजीकृत बच्चों को सप्ताह में एक बार मिलने वाला ड्राई फ्रू ट वितरण कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed