फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मतदाता सूची में नाम कटने पर रोष

मतदाता सूची में नाम कटने पर रोष

Mon, 27 Nov 2017 11:57 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम कटने पर रोष
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)।  मथुरा-वृंदावन नगर निगम चुनावों में 26 नवंबर को हुए मतदान में नगर के कई क्षेत्रों में वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम न होने से लोगों में सोमवार को भी रोष दिखाई दिया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान से वंचित लोगाें ने अपने क्षेत्र के बीएलओ की शिकायत निर्वाचन आयोग से करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद की बैठक रमणरेती स्थित माधव बिहार पर हुई। नगर अध्यक्ष पं. ऋषिकुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले तो वृंदावन वासियों के विरोध के बावजूद वृंदावन नगर पालिका का अस्तित्व समाप्त किया और उसे नगर निगम में शामिल किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बाद मतदाता पर्चियों पर वृंदावन का उल्लेख तक नहीं हुआ। इतना ही नहीं वोटर लिस्ट में कई क्षेत्रों में सैकड़ों लोगाें के नाम गायब कर दिए गए।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष दामोदर स्वामी ने भी विचार रखे। बालकृष्ण अग्रवाल, विनय कुमार दीक्षित, मदनलाल शर्मा, श्यामसुंदर अग्रवाल, संदीप चौधरी, राजीव मित्तल, रविंद्र चौधरी उपस्थित थे।  वहीं सेवाकुंज निवासी दानबिहारी खंडेलवाल, रमणरेती निवासी ओंकारनाथ तिवारी, नीलम तिवारी, मयंक गौड़, कमल बिहारी शर्मा ने भी निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed