{"_id":"5a1ae6034f1c1b60678bd9e8","slug":"201511712259-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा कर रही भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा कर रही भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोकुल में मतदान केंद्र पर पहुंचे विधायक पूरनप्रकाश को देख भीड़ भड़क गई। विधायक का घेराव कर लिया गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया। शहर की राधेश्याम कालोनी में भी पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया। वहीं आजमपुर के मतदान केंद्र पर पहुंची भीड़ को भी पुलिस ने दौड़ा लिया।
गोकुल में मतदान केंद्र पर उस वक्त हल्ला मचा जब विधायक पूरन प्रकाश पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि विधायक लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने को कह रहे थे। इस पर भीड़ ने विधायक को घेर लिया था। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। आजमपुर में वोटर लिस्ट में नाम न होने पर भड़के लोग मतदान केंद्र पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों को भी पुलिस ने लाठियां उठाकर दौड़ा लिया था।
इसी बीच किसी ने कंट्रोल रूम पर रानी मंडी मोहल्ले में फर्जी मतदान की खबर दी। पुलिस की गाड़ियां रानी मंडी की तरफ दौड़ी। यहां पहुंची पुलिस को कहीं भी फर्जी मतदान नहीं मिला। मतदान शुरू होने से सायं पांच बजे तक अफवाहों पर केवल पुलिस दौड़ती हीं नजर आई। मतदान के आखिरी एक घंटे में भी पुलिस की गाड़ियां मतदान केंद्रों के आसपास से एकत्रित भीड़ को हटाती नजर आईं।