फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिरसागंज-जसराना में अध्यक्ष पद के तीन-तीन नामांकन वापस

सिरसागंज-जसराना में अध्यक्ष पद के तीन-तीन नामांकन वापस

Mon, 13 Nov 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज-जसराना में अध्यक्ष पद के तीन-तीन नामांकन वापस
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
फिरोजाबाद। जिले की तीन पालिका एवं नगर पंचायतों में नाम वापसी का क्रम चला। शिकोहाबाद में चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। जबकि सदस्य पद में वार्ड संख्या चार, छह एवं 21 से एक-एक नामांकन वापस हुए हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष के दस और सदस्य के 134 प्रत्याशी मैदान में हैं। सिरसागंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पद्मचंद्र जैन, वैभव जैन एवं सीताराम शर्मा ने नामांकन वापस ले लिए। सादस्य पद के छह नामांकन वापस हुए हैं। वार्ड संख्या चार से दो तथा वार्ड संख्या छह,17, 20 एवं 23 से एक-एक नामांकन वापस हुआ है। टूंडला में अध्यक्ष पद का कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सदस्य के पांच नामांकन वापस होने के साथ यहां 194 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


जसराना में अध्यक्ष पद के तीन नामांकन विजय कुमार, दीपक,पवन कुमार ने वापस लिए। एक जांच में निरस्त हुआ था। 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 11 वार्डो में छह नाम वापस हुए। सदस्य के यहां 65 प्रत्याशी बचे हैं। एका नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। वार्ड संख्या चार में भाजपा प्रत्याशी जैमंती देवी ने नामांकन वापस लिया है। यहां 76 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरिहा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पिंकी देवी ने पति का नामांकन होने से अपना पर्चा वापस ले लिया। भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे गिरीशचंद्र आरौठिया ने नामांकन वापस लिया। भाजपा नेताओं ने उन्हें मना लिया। सदस्यों के वार्ड एक रेखा देवी, वार्ड सात से तरुण कुमार एवं वार्ड संख्या दस से बसपा की सभासद प्रत्याशी दीपा देवी ने नामांकन वापस लिया है। फरिहा में सदस्य पद के 33 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जसराना, फरिहा एवं एका में पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। जसराना के वार्ड नंबर नौ से भाजपा प्रत्याशी नितिन ने सत्ताधारी पार्टी से टिकट मिलने के बाद नामांकन वापस ले लिया है। उनका भाई नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा है। एका नगर पंचायत में वार्ड चार में भाजपा की प्रत्याशी जैमंती देवी ने अपना नामांकन वापस लिया है। फरिहा में बसपा के प्रत्याशी दीपा देवी ने नामांकन वापस लिया है।


थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला कोटला पीली कोठी निवासी एआईएमआईएम की प्रत्याशी नूरी फईम पत्नी फईम खान ने रविवार को बिना अनुमति के ढोल नगाड़े के साथ क्षेत्र में जुलूस निकाला। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रत्याशी से अनुमति दिखाने के लिए कहा तो कोई अभिलेख नहीं दिखा पाईं। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने बताया प्रत्याशी के साथ चल रहे ढोल नगाड़ों को जब्त कर प्रत्याशी एवं उसके समर्थकों के खिलाफ धारा 144 एवं आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed