फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अवैध संबंधों में युवक की गोली मार कर हत्या

अवैध संबंधों में युवक की गोली मार कर हत्या

Thu, 26 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में युवक की गोली मार कर हत्या
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। झमझमपुर गांव में अवैध संबंधों के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अल-सुबह हुई वारदात से गांव में दहशत के साथ तनाव है। सूचना पर एसएसपी और एसपी ग्रामीण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी ने कहा जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


झमझमपुर निवासी विजय यादव (27) को गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया। परिवारीजन गंभीर हालत में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां से फिरोजाबाद रेफर किया गया, लेकिन फिरोजाबाद से आगरा जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत से खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया मृतक की मां ने चार के खिलाफ तहरीर दी मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बेटे की हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या के पीछे पड़ोस में रहने वाली समुदाय विशेष की महिला से अवैध संबंध की चर्चा गांव में है। ग्रामीणों के अनुसार विजय के समुदाय विशेष की महिला से नजदीकी थी। जब उसके संबंध की जानकारी परिजनों को हुई, तो उन्होंने विजय से मिलने और मोबाइल देने के बारे में पूछा। इसको लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। गुरुवार सुबह युवक की हत्या कर दी गई। एसपी ने कहा अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई है।

प्रशासन ने गांव को छावनी बना दिया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद गांव में युवक का शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। संगीनों के साये में अंत्येष्टि की गई। विजय उर्फ बंटू (27) की समुदाय विशेष के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के पेट मे धंस गई। जिसके बाद से गांव में तनाव पैदा हो गया।


शाम को जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने घटना के बाद गांव से एक महिला और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed