फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिवाली को ठाकुर राधा वल्लभलाल ने खेली चौसर

दिवाली को ठाकुर राधा वल्लभलाल ने खेली चौसर

Fri, 20 Oct 2017 07:28 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
दिवाली को ठाकुर राधा वल्लभलाल ने खेली  चौसर
भगवान ने खेली चौसर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन। दिवाली पर्व की शुभघड़ी में ठाकुर राधा वल्लभलाल ने परंपरागत रूप से चौसर खेलते हुए भक्तों को दर्शन दिए। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन पाकर निहाल हुए।
विज्ञापन


दिवाली के अवसर पर ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर को विभिन्न रंग बिरंगी विद्युत झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया। दिवाली पर ठाकुरजी ने लाल रंग की पोशाक धारण कर रखी थी। ठाकुरजी के समक्ष चौसर सजाई गई और सेवायतों ने प्रतीकात्मक चौसर खेलकर प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शनों के लिए लालायित दिखे।
विज्ञापन


भक्तों ने दिवाली पर्व पर राधा वल्लभ मंदिर में दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सेवायत नीरज गोस्वामी, शिवकुमार नीरज गोस्वामी, कमलनयन नीरज गोस्वामी, कन्हैयालाल नीरज गोस्वामी, चंदन नीरज गोस्वामी ने भक्तों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इधर छटीकरा मार्ग स्थित प्रेम मंदिर एवं यशोदानंदन धाम में विशेष सजावट की गई। स्थानीय लोगों ने यमुना में दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed