{"_id":"59da2a004f1c1b8d698b4b0c","slug":"201507469824-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ग्राम पंचायत में लगेगी केचुआ खाद बनाने की यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ग्राम पंचायत में लगेगी केचुआ खाद बनाने की यूनिट
Sun, 08 Oct 2017 07:32 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo
Link Copied
मथुरा। खेती में देसी खाद खासकर वर्मी कंपोस्ट (केचुआ वाली खाद) बनाने का गांवों में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग वर्मी कंपोस्ट बनाने की यूनिट लगाएगा। किसानों द्वारा बेहतर फसल लेने के प्रयास में ज्यादातर डीएपी व यूरिया खाद का प्रयोग किया जा रहा है। इससे फसल तो ठीक हो जाती है लेकिन उपजाऊ मिट्टी की उर्वरा शक्ति धीरे धीरे कम हो रही है। इसे लेकर खेतों में वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने को किसानों को इसे बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर वर्मी कंपोस्ट बनाने की यूनिट लगाई जाएगी। एक यूनिट लगाने में आठ हजार का खर्च आएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद जो किसान अपने घर या खेत पर वर्मी कंपोस्ट तैयार करने को यूनिट लगाएंगे, उनको कृषि विभाग से छह हजार का अनुदान मिलेगा। किसान को केवल दो हजार रुपया लगाना होगा। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से यह प्रक्रि या शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।