{"_id":"59d3bfa94f1c1bd0538b5861","slug":"201507049385-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ऐसे तो फेल हो जाएगा मिशन इंद्रधनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ऐसे तो फेल हो जाएगा मिशन इंद्रधनुष
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नवजातों और गर्भवतियों के टीकाकरण के लिए आयोजित होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एएनएम के विरोध के चलते अभियान फेल होता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पर संविदा एएनएम ने प्रदर्शन किया।
जिले में 87 एएनएम स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान को चलाती हैं। इनमें 38 एएनएम संविदा पर कार्यरत हैं। जिले में आठ अक्तूबर से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू होने जा रहा है। संविदा पर कार्यरत लखनऊ में चल रहे धरने में शामिल होने गई हैं और उन्होंने अभियान में काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही आठ अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व है, जिसके चलते नियमित एएनएम ने भी टीकाकरण करने से मना कर दिया है। इससे टीकाकरण अभियान पर संकट मंडरा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने अब तक इसे लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई है।