{"_id":"59c3ef784f1c1b24688b5bf6","slug":"201506013048-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का श्राद्ध करने पर 30 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का श्राद्ध करने पर 30 पर मुकदमा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बिजली समस्या को लेकर किसान यूनियन पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का श्राद्ध कार्यक्रम करने पर थाना प्रभारी अवागढ़ ने तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अवागढ़ क्षेत्र में बिजली कटौली, फाल्ट, जर्जर तारों के टूटने आदि जैसी समस्याओं को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने अनशन किया। जानकारी के बाद भी किसानों से मिलने कोई बिजली और प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे आहत किसान यूनियन के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तस्वीर रखकर माल्यार्पण कर श्राद्ध कार्यक्रम किया। इसकी जानकारी भाजपा के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। हरकत में आए उच्चाधिकारियों ने थाना अवागढ़ प्रभारी केके मिश्रा को श्राद्ध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस पर थाना प्रभारी अवागढ़ ने किसान यूनियन के पवन ठाकुर सहित तीस लोगों के खिलाफ विद्युत उपकेंद्र में लोगाें को एकत्रित कर मुख्यमंत्री का श्राद्ध करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।