{"_id":"59bbe4d24f1c1bad688b4b73","slug":"201505486034-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडलीजी मंदिर में महिला से गैंगरेप में चौकीदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडलीजी मंदिर में महिला से गैंगरेप में चौकीदार गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। बरसाना के लाडलीजी मंदिर परिसर में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप में पुलिस ने मंदिर के चौकीदार कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया है, पर मुख्य अभियुक्त रसोइया राजेंद्र उर्फ पंगा अभी भी फरार है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, इस घटना के बाद मंदिर प्रबंधतंत्र के खिलाफ भी लोगों में गुस्सा है। रसोइये की तलाश में पुलिस ने बरसाना समेत कई जगह दबिश दी है।
उड़ीसा निवासी यह महिला राधाष्टमी पर बरसाना आई थी। वह तभी से बरसाना में लाडलीजी मंदिर परिसर में रह रही है। उसे लंबा समय बीत गया है लिहाजा अधिकांश चौकीदार और दूसरे कर्मचारी उसे जानते भी हैं। महिला का कहना है कि 11 सितंबर की रात को उसके साथ चौकीदार कन्हैया यादव और रसोइये राजेंद्र उर्फ पंगा ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने जब मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें भी रसोइया महिला को उठाकर ले जाता दिख रहा है।
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने रसोइया और चौकीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। वहीं, इस घटना के बाद मंदिर प्रबंध तंत्र के खिलाफ भी लोगों में गुस्सा है। प्रबंधतंत्र पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग हो ही नहीं रही थी। अगर नियमित मानीटरिंग होती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था। उधर, रसोइये की तलाश में पुलिस ने बरसाना समेत कई जगह दबिश दी है।