फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पात्रों को नहीं मिलता आरक्षण का लाभ

पात्रों को नहीं मिलता आरक्षण का लाभ

Sun, 10 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पात्रों को नहीं मिलता आरक्षण का लाभ
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मौजूद भाजपाई।
एटा।
विज्ञापन

पिछड़े समाज को अब न्याय मिलेगा। केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय मोर्चा का गठन कर पिछड़े वर्ग की स्थिति आख्या मांगी है। उसके आधार पर पिछड़ी जातियों का वर्गीकरण किया जाएगा और उन्हें न्याय मिल सकेगा।

रविवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि पूर्व सरकारों की मनमानी के चलते कहार, गड़रिया, नाई, प्रजापति, कश्यप, निषाद जातियों के साथ अन्याय हुआ है। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार समीक्षा कर आरक्षण में संशोधन करेगी। ताकि पात्रों को न्याय मिल सके। अलीगढ़ से आए जयप्रकाश लोधी ने कहा कि सपा सरकार ने चुनाव के दौरान समाज की 17 जातियों को गुमराह किया था।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण तो दिलाया लेकिन इसका लाभ समाज की कुछ जातियां ही उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक सुशील लोधी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, महेश चंद्र वर्मा, पंकज गुप्ता, संदीप जैन, शकुंतला साहू, आशीष राजपूत, प्रेमलता लोधी प्रधान, सचिन उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed