फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बुखार से बालिका की मौत, मचा कोहराम

बुखार से बालिका की मौत, मचा कोहराम

Sun, 10 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
बुखार से बालिका की मौत, मचा कोहराम
fever
कासगंज/सहावर।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बुखार की चपेट में आकर एक बालिका की रविवार को मौत हो गई। बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिला जेल में भी तमाम कैदी बुखार की चपेट में आ चुके हैं।

बुखार से मौत का शिकार बालिका संजना (4) निवासी मोहल्ला मोरी सहावर को कई दिन से बुखार था। कस्बे के ही एक चिकित्सक के यहां इलाज कराया जा रहा था। बालिका की हालत खराब होने पर रविवार को दोपहर के समय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय के रेफर किया। रास्ते में बालिका ने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले चार अन्य लोगों की मौत भी बुखार के चलते हो चुकी है।
विज्ञापन

सहावर के बाढ़ प्रभावित रहे इलाकों में भी बुखार का प्रभाव है। किलौनी, किसौल, देवकली, अजीतनगर व आसपास के गांव में लोग बुखार के शिकार हैं। बाढ़ खत्म हो जाने के बाद जगह जगह जलभराव है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। जिला जेल में भी पचास से अधिक लोग बुखार के शिकार हो चुके हैं। वायरल की चपेट में नए कैदी भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed