{"_id":"59aade644f1c1b14278b4e3a","slug":"201504370276-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी डिपो की बस पलटी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी डिपो की बस पलटी, कई घायल
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाती क्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज।
मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस सड़क पर अचानक आए वृद्ध को बचाने के प्रयास में पलट गई। इससे बस में सवार चालीस यात्रियों में से अधिकांश घायल हो गए। जिनमें से तीन यात्रियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। अन्य हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
शनिवार दोपहर मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस को लेकर चालक मैनपुरी से बदायूं की तरफ जा रहा था। हाईवे पर पुलिया खराब होने के चलते बस थाना अलीगंज क्षेत्र के दाउदगंज मार्ग से होकर जा रही थी। उसी समय अचानक सड़क पर एक वृद्ध आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में दाउदगंज मोेड़ के पास रोडवेज बस खड्ड में पलट गई। इससे बस में सवार यात्री बस के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। जहां से लोगों ने ब्रजेश और प्रभाकर निवासी रनेठी थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद और बदायूं निवासी विनय कुमार को अलीगंज स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पवांस समीप सुरेश निवासी नगला बिरखी थाना छर्रा अलीगढ़ ट्रक से गिरकर, मुन्नालाल और धर्मेंद्र निवासी मलावन अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।