फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसएन की लिस्ट

एलआईयू की लिस्ट में एसएन के सात डाक्टर

Sat, 26 Aug 2017 02:41 PM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
एसएन की लिस्ट
doctor
आगरा। शासन ने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डाक्टरों की सूची बनाने का जो आदेश दिया है, उस पर लोकल इंटेलीजेंस यूनिट ने काम तेज कर दिया है। अभी तक दस डाक्टरों के नाम सूची में आ चुके हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज के सात और जिला अस्पताल के तीन डाक्टर शामिल हैं। ये सभी डाक्टर प्राइवेट हॉस्पिटलों में प्रैक्टिस करने के लिए जाते हैं। एलआईयू ने इन सभी हॉस्पिटलों की सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन


पहली सूची में सिर्फ वे ही डाक्टर रखे गए हैं जो प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। दूसरी सूची में उन्हें शामिल किया जाएगा जिन्होंने अपने क्लीनिक खोल रखे हैं। एलआईयू के सूत्रों ने बताया कि जिन डाक्टरों के परिवार में से किसी ने अपना क्लीनिक खोल रखा है, उन्हें इस सूची में शामिल किया जाना मुश्किल है। कारण यह है कि साक्ष्य नहीं मिल पाएगा। वह आसानी से यह कहकर बच जाएंगे कि क्लीनिक उनके परिवारीजन का है, उनका नहीं। ऐसे डाक्टरों की संख्या 20 से ज्यादा है। इनमें एसएन की प्रोफेसर भी शामिल हैं। जिला अस्पताल के भी कई डाक्टर हैं।
विज्ञापन


दूसरा, वे डाक्टर भी चिह्नित नहीं किए जा रहे हैं जो सरकारी अस्पताल में संविदा पर काम कर रहे हैं। इनके प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर पाबंदी नहीं है। एसएन के जिन सात डाक्टरों का नाम है, उनमें से एक वीआरएस के लिए भी आवेदन कर चुका है। यह सूची शासन को भेजी जाएगी। वहीं से इस पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि आदेश तो यह है कि ऐसे डाक्टरों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूची पूरी तरह से गोपनीय है। इस बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डाक्टरों की सूची बनाने का आदेश शासन ने दिया है। इस पर काम चल रहा है।
- विजय कपिल, सीओ एलआईयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed