{"_id":"597b7df54f1c1b95478b4653","slug":"201501265397-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को दिलवाएं सरकारी योजनाओं का लाभ: भवानी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को दिलवाएं सरकारी योजनाओं का लाभ: भवानी सिंह
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव जाकर लोगों को दें। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं। विरोधी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें। यह बातें भाजपा ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहीं।
स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में हुए भाजपा की संगोष्ठी में उन्होंने कहा पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता जनसंघ के समय के पुराने नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दें। उनके अनुभवों का लाभ संगठन की मजबूती में करें। ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक आरएस पाल ने कहा भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। भाजपा सरकार तुष्टिकरण न करके सर्व समाज के हित के लिए काम कर रही है।
विधायक भोगांव रामनरेश अगिभनहोत्री ने कहा भाजपा के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच सर्व समाज के विकास की थी। समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना उनका लक्ष्य था। सरकार इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले रक्तदान तथा रक्त परीक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ता भागीदारी करें। संगोष्ठी में पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, मंजूषा चौहान, बीना श्रीवास्तव, कविता राठौर, प्रदीप चौहान, सरितकांत भाटिया, रामसरन वर्मा, राहुल चतुर्वेदी, राहुल राठौर, प्रेमसिंह शाक्य, रमा तिवारी, कलक्टर सिंह राजपूत, अजयपाल सिंह, अनुराग पांडेय, अनूप मिश्रा आदि मौजूद थे।