{"_id":"5970ee134f1c1b3a0a8b4601","slug":"201500573203-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल नगर पंचायत की जिम्मेदारी ईओ को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल नगर पंचायत की जिम्मेदारी ईओ को मिली
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासनादेश के निर्देश पर बुधवार से करहल नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो गया। वहीं अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर को नगर पंचायत के संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं उनके सहयोग के लिए निर्वाचित सदस्यों की एक कमेटी गठित की जाएगी। जो संचालन के कार्य में उनका सहयोग करेगी। इसके बाद नगर पालिका से लेकर शेष सात नगर पंचायतों का कार्यकाल 12 अगस्त तक समाप्त हो जाएगा। सबसे बाद में 13 अगस्त को नगर पंचायत कुरावली का कार्यकाल समाप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि तैयारी पूरी न होने के चलते भाजपा सरकार ने निकाय चुनावों की तिथि अगली घोषणा तक टाल दी है। वहीं वर्तमान में चयनित निकाय अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल जुलाई की विभिन्न तिथियों को समाप्त हो गया है। इसके चलते पिछले दिनों शासन से निर्देश जारी किए गए कि निकायों का गठन न होने के कारण वर्तमान में चुने गए अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल पहली बैठक तक माना जाएगा। इस निर्देश के अनुसार 18 जुलाई को सबसे पहले करहल नगर पंचायत का कार्य काल पूरा हो गया है।
शासनादेश के अनुसार इसके बाद बुधवार से करहल नगर पंचायत के संचालन की जिम्मेदारी ईओ सीमा तोमर को सौंप दी गई है। उनके सहयोग के लिए पूर्व में हुए चुनावों में चयनित सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई जाएगी। ताकि निकाय के कार्य सुचारु रूप से चल सकें। शासनादेश के अनुसार अब 26 जुलाई को किशनी, 29 जुलाई को कुसमरा, 31 जुलाई को घिरोर, तीन अगस्त को भोगांव व बेवर और 12 अगस्त को ज्योंति खुड़िया नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। वहीं 12 अगस्त को ही नगर पालिका मैनपुरी का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। वहीं सबसे आखिर में 13 अगस्त को कुरावली नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त होगा।
विज्ञापन
डीएम यशवंत राव का कहना है कि शासनादेश के अनुसार करहल नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके चलते उसके संचालन की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी को सौंप दी गई है। इसी क्रम में जिन नगर पंचायतों और नगर पालिका का कार्यकाल पूर्ण होता जाएगा। उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिशासी अधिकारी को सौंप दी जाएगी।
निकाय का नाम कार्यकाल समाप्त होने की तिथि
नगर पालिका मैनपुरी 12 अगस्त 2017
नगर पंचायत करहल 18 जुलाई 2017
नगर पंचायत कुरावली 13 अगस्त 2017
नगर पंचायत भोगांव 03 अगस्त 2017
बेवर नगर पंचायत 03 अगस्त 2017
कुसमरा नगर पंचायत 29 जुलाई 2017
नगर पंचायत किशनी 26 जुलाई 2017
घिरोर नगर पंचायत 31 जुलाई 2017
ज्योंति खुड़िया नगर पंचायत 12 अगस्त 2017