फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उपभोक्ता फोरम ने बिजली विभाग पर ठोका जुर्माना

उपभोक्ता फोरम ने बिजली विभाग पर ठोका जुर्माना

Wed, 19 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम ने  बिजली विभाग पर ठोका जुर्माना
demo - फोटो : demo
मथुरा। जिला उपभोक्ता फोरम ने बिजली आपूर्ति न कि ए जाने के समय का बिल माफ करते हुए किसान को मानसिक कष्ट देने पर बिजली विभाग पर बुधवार को सात हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


गोवर्धन रोड असगरपुर निवासी गिर्राज प्रसाद ने एक टयूबवेल कनेक्शन ले रखा है। जो कि 2 मार्च 1995 से 30 अक्टूबर 1995 तक बिजली न आने के कारण बंद रहा। बिजली न आने की वजह से चोर तारों को काटकर ले गए। किसान ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अफसरों से की लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी और बिजली आपूर्ति नहीं कि ए जाने के समय का भी बिल बनाकर भेजते रहे।
विज्ञापन


गिरिराज प्रसाद ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर दिया। अध्यक्ष योगेंद्र कुमार व सदस्य सूफिया अखलाख ने दोनों पक्षों को सुना। फोरम ने किसान उपभोक्ता को राहत देते हुए बिजली आपूर्ति न किए जाने के समय का बिल माफ कर दिया। विभाग को नया बिल बनाकर देने के आदेश दिए। साथ ही उपभोक्ता को मानसिक कष्ट देने पर बिजली विभाग पर चार हजार का जुर्माना और तीन हजार रुपये बतौर वाद व्यय देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed