{"_id":"595e87844f1c1b893f8b4780","slug":"201499367300-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू किसानों ने रखी समस्या तो मंत्री बोले, दूसरी फसल भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू किसानों ने रखी समस्या तो मंत्री बोले, दूसरी फसल भी करें
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को सर्किट हाउस में किसानों से भी मुलाकात की। जब आलू किसानों ने अपनी समस्या रखी तो मंत्री ने समस्या के समाधान की बजाय कहा कि आलू के साथ वह दूसरी और फसलों पर भी ध्यान दें। फल और फूलों की खेती की ओर भी किसान आकर्षित हों।
किसानों ने कहा कि आलू की कीमत नहीं निकल पा रही है। प्रोसेसिंग यूनिट भी नहीं है। ऐसे में इसको खपाए जाने की समस्या खड़ी होती है। इस पर मंत्री ने कहा प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाने के संबंध में फिलहाल उनके पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में नवीन और विशेष जानकारी देने के लिए व्यापक स्तर पर कृषि गोष्ठी आयोजित करने के लिए कहा गया है। इसमें बताया जा रहा है कि किसान किस प्रकार खेती करें, जिसमें लागत कम आए। उन्हाेंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों का उत्पादन बढे़ और उसका विविधीकरण भी किया जाए। लाखन सिंह त्यागी, वीरेंद्र सिंह, बंगाली बाबू, स्वरूप राम आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री ने दूसरी फसल करने का तो सुझाव दे दिया लेकिन आलू किसानों को सहूलियत देने के लिए कोई योजना नहीं बताई। यहां आलू की पैदावार ज्यादा होती है, इसलिए किसान आलू ही ज्यादा करता है। ऐसे में यहां के आलू किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
कृषि मंत्री के शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात भी की। केशो मेहरा, विजयदत्त पालीवाल, प्रमोद गुप्ता, अनिल महाजन, अर्जुन लोधी, अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, संजीव चौबे, दीपक ढल, अजय त्यागी, जितेंद्र वर्मा, बॉबी वर्मा, दिनेश अगरिया आदि मौजूद थे। भाजपा नेता राजकुमार खंडेलवाल के मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उनके बड़े भाई के निवास पर भी गए।