फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बसपा में छिड़ी रार, नेताओं के फूंके पुतले

बसपा में छिड़ी रार, नेताओं के फूंके पुतले

Thu, 06 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बसपा में छिड़ी रार, नेताओं के फूंके पुतले
आगरा। पहले लोकसभा और अब विधानसभा चुनाव में अपने ही गढ़ में करारी हार झेलने के बाद बसपा में जबरदस्त रार मची हुई है। अलीगढ़ हो या आगरा, मथुरा हो या फिरोजाबाद, बसपा कार्यकर्ता नेताओं की मनमानी पर खूब विरोध जता रहे हैं। बुधवार को बसपा के मंडल कार्यालय पर रार इस कदर बढ़ी कि राज्यसभा सदस्य और जोन कोआर्डिनेटर अशोक सिद्वार्थ का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं के बीच लात घूंसे जमकर चले और गाड़ियों में आग लगाने तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

बुधवार को कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित बसपा के मंडल कार्यालय पर राज्यसभा सदस्य और आगरा अलीगढ़ मंडल जोन कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्र्थ बैठक में हिस्सा लेने आए। मथुरा और आगरा में पदाधिकारियों की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उनसे आक्रोश जताया। आगरा में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी पर भाजपा से मिलीभगत कर जिला पंचायत के तख्तापलट में सहयोग का आरोप लगाया। 9 करोड़ रुपये के लेन-देन के आरोप लगे तो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने अशोक सिद्धार्थ की मनमानी के खिलाफ गेट पर पुतला फूंका और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि वह बसपा को नुकसान पहुंचाकर भाजपा को फायदा दिलाने वाले काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिशन के उलट वह जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर वह मनमाने तरीके से पदाधिकारियों को बदल रहे हैं। इस संबंध में अशोक सिद्धार्र्थ से संपर्क किया गया, लेकिन उनके पीए ने व्यस्त होने का हवाला देकर बात नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं में चले लात घूंसे
बैठक में विवाद इतना बढ़ा कि बाहर निकलकर दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले। पुतला फूंकने के बाद कुछ कार्यकर्ता गाड़ियों में आग लगाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ नेताओं ने उन्हें जैसे तैसे समझाया। लात घूंस चलने के वीडियो वायरल हुए तो बसपा में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed