{"_id":"595bd9d34f1c1bf5078b4653","slug":"201499191763-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी जीएसटी के विरोध में नहीं: कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी जीएसटी के विरोध में नहीं: कंछल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
gst
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा के शपथ ग्रहण समारोह में जीएसटी मुख्य मुद्दा रहा। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी कानून को लेकर व्यापारी समाज में विरोध नहीं है। लेकिन जीएसटी के प्रति जागरूकता और उसे अपनाने के लिए व्यापारियों को कुछ समय व सहूलियत केंद्र सरकार द्वारा दी जानी चाहिए।
छटीकरा मार्ग स्थित कृष्णा आश्रम पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मथुरा, वृंदावन, नौहझील और अन्य जगहों के करीब 250 नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। जीएसटी को लेकर व्यापारियों की समस्या और समाधान पर चर्चा भी की गई।
राष्ट्रीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रमित करने का कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष शिवश्ंाकर वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को जीएसटी लागू करने से पहले विभिन्न व्यापारिक संगठनाें के साथ बैठक करनी चाहिए थी। व्यापारियों की मांग के अनुरूप जीएसटी कानून लागू किया जाता तो और अधिक अच्छा होता।
विज्ञापन
जिला महामंत्री चौधरी भूपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल कभी भी पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर योगेश द्विवेदी, आलोक शर्मा, केएम शर्मा, अनिल अग्रवाल, आलोक बंसल, अखिलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।