{"_id":"59529c834f1c1ba44f8b456b","slug":"201498586243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी तिवारी में पानी की परेशान, सूखे नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी तिवारी में पानी की परेशान, सूखे नलकूप
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे गढ़ी तिवारी के लोगों को मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए। फतेहाबाद रोड को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा। जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की लोग मांग कर रहे थे। सीओ सदर ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
ग्राम पंचायत चंद्रवार के गांव गढ़ी तिवारी और आसपास के मजरों के लोग कई दिनों से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। प्रधान तथा सचिव को अवगत कराने के बाद भी खराब नलकूपों को ठीक नहीं कराया गया। गर्मी में पानी के लिए परेशान लोग मंगलवार को खाली बर्तन लेकर गढ़ी तिवारी चौराहा पहुंचे और फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि नगला चूरा स्थित पेयजल टंकी के तीन नलकूप पिछले कई दिनों से खराब हैं, इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुधार नहीं हुआ। उधर, जाम की सूचना मिलते ही सीओ सदर अजय कुमार, एसएचओ अमोल शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने समस्या को हल कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
प्रधान कमलेश देवी ने कहा कि गांव में नलकूपों के खराब होने के कारण दिक्कत हुई है। बीडीओ सदर से बात हो गई है। शीघ्र ही नलकूप ठीक कराए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में सरिता देवी, प्रेमा देवी, मुन्नी देवी, राज दुलारी, अनीता देवी, अजब सिंह, रुमाल सिंंह, राजकुमार, योगेश कुमार, प्रकाश कुमार, वीरेंद्र सिंह, रामप्रताप, जगवीर सिंंह, नरेंद्र कुमार आदि रहे।
बीडीओ का कहना है कि गढ़ी तिवारी में नलकूप के खराब होने के कारण पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों के जाम की सूचना प्रधान द्वारा दी गई है। पंचायत सचिव को खामी दूर करने के निर्देश दिए हैं। ताकि पानी की समस्या को दूर किया जा सके।