फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ‘जहर’ है बलदेव तिराहे पर बिक रहा पूआ

‘जहर’ है बलदेव तिराहे पर बिक रहा पूआ

Mon, 26 Jun 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
‘जहर’ है बलदेव तिराहे पर बिक रहा पूआ
कृष्‍ण - फोटो : Demo Pic
मथुरा। खाद्य पदार्थों के 40 नमूने परीक्षण में मानकों पर खरे नहीं पाए गए हैं। खाद्य विभाग ने जिले में विभिन्न स्थानों से ये नमूने लिए थे। रिपोर्ट में पूआ को तो जीवन के लिए घातक बताया गया है। बड़ी कंपनियों के उत्पाद भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ये नमूने विगत तीन-चार महीनों में चलाए गए अभियानों के दौरान लिए गए थे।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के अफसरों की ओर से चलाए गए अभियानों में संकलित खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आए हैं। नरहौली तिराहा बलदेव से लिए गए पूआ के बारे में रिपोर्ट अधिक गंभीर है। ठेले पर बिक रहे इन पूआ को जीवन के लिए घातक (अनसेफ) पाया गया है।
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया करीब 40 नमूने मानकों पर फेल आए हैं। इन सभी के खिलाफ अपर जिला अधिकारी प्रशासन कोर्ट में वाद दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन के लिए घातक वाले में मामले में कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। हाईवे स्थित बिग बाजार के यहां से रसोई में प्रयोग होने वाला सनफ्लॉवर तेल, कृष्णा नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट से लिए गए मूंगफली, चने की दाल का नमूना भी स्तरहीन पाया गया है। खाद्य विभाग को इनके संबंध में पिछले 15 दिनों में इनकी रिपोर्ट मिली।


गुटका के भी नमूने फेल
नारायन पुरी धौली प्याऊ पर सोनू की दुकान से लिया प्रधान गुटका, दिलबाग पान मसाला, कोतवाली स्थित श्याम की दुकान का गुलमोहर गुटका के नमूने भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए है।


इनके नमूने पाए गए स्तरहीन
चूड़ी मार्केट बरसाना का सरसों के तेल का नमूना, हरि ऑयल मिल से लिया सरसों के तेल का नमूना, गोकुल बैराज से लिया गया दूध, फरह मैन बाजार से लिया गया सरसों का तेल, भावनगर, मां काली मिल्क बनखंडी से पनीर, टनाटन लस्सी वृंदावन का दही, बिहारी जी गली वृंदावन का दही, पुराना बस स्टैंड पर पवन का खोआ,



वेटरनेरी चुंगी से लिया दही, गोविंद सैनी से लिया पिसी हल्दी, यमुना बैराज से मुन्नालाल का खीरमोहन, पुराने आरटीओ कार्यालय स्थित देवी सिंह का दूध, खंदौली रोड बलदेव से मूंग की दाल, ट्रांसपोर्ट नगर कोसीकलां में ओमप्रकाश की चाय, कुंदनपुरी सादाबाद रोड से प्रदीप के यहां से लिया गया सोयाबीन रिफाइंड, मिश्रित दूध, क्रीम, दूध, कृष्णानगर में हरीश के यहां से रस्क, इस्कॉन मंदिर के सामने संजय अग्रवाल के यहां से पेड़ा का नमूना मानकाें के अनुरूप नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed