फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   200 tons of oranges were sold in the first ten days of the fair.

Agra News: मेले के पहले दस दिन में 200 टन बिक गई नारंगी

Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
200 tons of oranges were sold in the first ten days of the fair.
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष में नारंगी की बिक्री जमकर हो रही है। मेला शुरू होने से अब तक दस दिनों में करीब 200 टन नारंगी फल बिक चुका है। संतरे जैसा दिखने वाला यह नारंगी फल वर्षों से मार्गशीर्ष मेला में बिकता आया है। जो भी परिवार मेले में पहुंचते हैं वह इस फल की जरूर खरीद करते हैं। मेले में नारंगी फल की बिक्री के लिए कई फड़ सजे हुए हैं। हर परिवार अपने घर यह फल लेकर जरूरत जाता है। इसकी मात्रा कम या अधिक हो सकती है।नारंगी फल की पैदावार का मुख्य क्षेत्र हिमाचल प्रदेश है। फल की बिक्री करने वाले दुकानदार पंजाब व दिल्ली की फल मंडियों से यह फल लेकर मेले में पहुंचते हैं। जब तक मेला चलेगा तब तक इस फल की बिक्री होती रहेगी। खट्टे मीठे स्वाद वाला यह फल लोगों को भाता है। आम तौर पर यह फल बाजारों में उपलब्ध नहीं होता। नारंगी फल के बारे में आकाश भारद्वाज ने बताया कि यह फल काफी गुणकारी है। संतरे की गुणवत्ता वाले इस फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। वह हर साल मेला लगने पर अपने घर यह फल लेकर जरूर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed